जमशेदपुर| हरियाणा के प्रवासी लोगों की कुलदेवी के रूप में स्थापित बनभौरी देवी के दूसरे अमृत महोत्सव का आयोजन 20 मई को साकची स्थित रामगढ़िया क्लब में सुबह नौ बजे से होगा। भक्त सुबह 11 बजे से मंगलपाठ करेंगे। शाम में पांच बजे से दरबार में कीर्तन होगा और रात 8.30 बजे से चुनरी महोत्सव होगा। महावीर अग्रवाल मंगलपाठ करेंगे, जबकि कोलकाता के भजन गायक विकास कपूर और हरियाणा के सोनू भजन सुनाएंगे।