पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अब सीजीपीसी का चुनाव 27 को, मुखे का चुनाव चिन्ह शेर और मिंदी को तराजू मिला

अब सीजीपीसी का चुनाव 27 को, मुखे का चुनाव चिन्ह शेर और मिंदी को तराजू मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान पद के चुनाव को लेकर वोटरलिस्ट में उत्पन्न विवाद पर सोमवार को सहमति बन गई। प्रधान पद के दोनों उम्मीदवार इंदरजीत सिंह गुट के हरमिंदर सिंह मिंदी और शैलेंद्र सिंह गुट के गुरमुख सिंह मुखे ने एसडीओ माधवी मिश्रा के समक्ष 150 वोटरों की सूची पर सहमति जताई।

सोमवार सुबह 10.45 बजे दोनों उम्मीदवार व चुनाव संयोजक दलजीत सिंह दल्ली एसडीओ के पास पहुंचे। 20 मिनट की बैठक के बाद 27 मई को सीजीपीसी के प्रधान पद के लिए मतदान की घोषणा कर दी गई। देर शाम साकची स्थित सीजीपीसी दफ्तर में कन्वेनर दलजीत सिंह दल्ली ने चुनाव कमेटी के साथ बैठक कर मतदान के लिए रणनीति तैयार की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चुनाव की तैयारी की गई थी, लेकिन विवाद हो गया था।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा के 3 वोटरों के नाम जोड़े गए, जेम्को व सिख स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों के नाम हटाए

सीतारामडेरा के तीन नाम जुड़े

वोटरलिस्ट में सीतारामडेरा गुरुद्वारा से तीन लोगों के नाम जोड़े गए हैं। अब यहां सुरजीत सिंह, अविनाश सिंह और परमजीत सिंह वोट देंगे। कन्वेनर चुनाव में भी यहां के तीन वोटर थे। लेकिन सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष विक्की सिंह ने कमेटी भंग बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। दूसरी ओर, जेम्को व सिख स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों के नाम सूची से हटा दिए गए।

हरमिंदर सिंह मिंदी

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान पद के चुनाव को लेकर वोटरलिस्ट में उत्पन्न विवाद पर सोमवार को सहमति बन गई। प्रधान पद के दोनों उम्मीदवार इंदरजीत सिंह गुट के हरमिंदर सिंह मिंदी और शैलेंद्र सिंह गुट के गुरमुख सिंह मुखे ने एसडीओ माधवी मिश्रा के समक्ष 150 वोटरों की सूची पर सहमति जताई।

सोमवार सुबह 10.45 बजे दोनों उम्मीदवार व चुनाव संयोजक दलजीत सिंह दल्ली एसडीओ के पास पहुंचे। 20 मिनट की बैठक के बाद 27 मई को सीजीपीसी के प्रधान पद के लिए मतदान की घोषणा कर दी गई। देर शाम साकची स्थित सीजीपीसी दफ्तर में कन्वेनर दलजीत सिंह दल्ली ने चुनाव कमेटी के साथ बैठक कर मतदान के लिए रणनीति तैयार की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चुनाव की तैयारी की गई थी, लेकिन विवाद हो गया था।

गुरमुख सिंह मुखे

चुनाव एक नजर में

मतदान

27 मई सुबह 9 से 2 बजे तक

मतगणना

27 मई दोपहर 2.15 बजे से

दोनों में बनी सहमति

गुरमुख सिंह मुखे ने बुधवार को ही चुनाव कमेटी के समक्ष अपना चुनाव चिन्ह शेर छाप ले लिया था। लेकिन दूसरे उम्मीदवार के विरोध के बाद मामला बिगड़ गया था। सोमवार को रात 10 बजे तराजू चुनाव चिन्ह दिया गया।

चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष होगा: दल्ली

150 वोटरों की लिस्ट पर सहमति बन चुकी है। 27 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष कराया जाएगा। - दलजीत सिंह दल्ली, चुनाव कन्वेनर

रोज के विवाद से समाज की बदनामी:मुखे

रोज के विवाद से समाज की बदनामी हो रही थी। हम शीघ्र चुनाव कराकर इसे समाप्त कराना चाहते थे इसलिए सभी शर्तें मान ली गईं। सीतारामडेरा का नाम जुड़वाना था, उसमें सफलता मिली है। - गुरमुख सिंह मुखे, उम्मीदवार

सच्चाई की जीत हुई : मिंदी

सच्चाई की जीत हुई है। 147 की पुरानी वोटरलिस्ट में सीतारामडेरा के तीन नाम जोड़े गए हैं। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की गई है। हरमिंदर सिंह मिंदी, उम्मीदवार

खबरें और भी हैं...