जमशेदपुर | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में चल रहे बाल-संस्कारशाला शिविर में सोमवार को ध्यान और आरती का आयोजन हुआ। अनीता दीदी ने प्रज्ञा योग व सूक्ष्म व्यायाम के जरिए स्वस्थ रहने के सरल सूत्र बताए। ज्ञान सत्र में आर पी शर्मा ने कहा- अपने ऊपर भरोसा करो। यदि आप चाहते हैं कि दूसरे लोग आप पर भरोसा करें तो इसका सबसे आसान उपाय है कि आप खुद पर भरोसा करें। शिविर को सफल बनाने में बिंदी प्रसाद, रूबी शर्मा, शशिप्रभा वर्मा, सुचित्रा कुमारी, मीनू देवी, प्रतिमा शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, कलावती देवी, सीमा देवी, सारंधा देवी व अमर सिंह ने याेगदान दिया।