पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • नगर भ्रमण पर निकलीं पहाड़ी मां, श्रद्घालुओं ने किया स्वागत

नगर भ्रमण पर निकलीं पहाड़ी मां, श्रद्घालुओं ने किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागबेड़ा में पहाड़ी मां के नगर भ्रमण में शामिल श्रद्धालु।

जमशेदपुर | बागबेड़ा आंध्रा समिति की ओर से बागबेड़ा गणेश पूजा मैदान में आयोजित श्रीश्री पहाड़ी मां (कुमारी मां) की पूजा के चौथे दिन सोमवार को दिनभर अलग-अलग आयोजन हुए। शाम में आरती के बाद पहाड़ी मां को नगर भ्रमण कराया गया। सोमवार को बागबेड़ा रोड नंबर- 4 व 5 में पहाड़ी मां को भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां का स्वागत किया। इसके बाद शरबत और फल का वितरण किया गया। मंगलवार शाम को आतिशबाजी के साथ मां को विदाई दी जाएगी। श्रद्धालु शोभायात्रा निकालकर मां को गोलपहाड़ी मंदिर विदा करेंगे। इस अनुष्ठान में लक्ष्मी, जी. ईश्वरी, पी. ललिता, सरिता गुप्ता, सोनी तिवारी, पीएस मूर्ति, एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, राजा राव, बाबू राव, रवि राव, शेखर आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...