नृत्यांगन परफॉर्मिंग आर्ट्स,जमशेदपुर की ओर से रविवार को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में पांच दिनी कथक कार्यशाला ‘अंदाज’ शुरू हुई। पहले दिन ख्यात कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा ने 35 प्रशिक्षुओं को कथक नृत्य की विधा परमेलु, कविता, तिहाई, परण व विष्णु वंदना का गुर सिखाया।
इससे पहले इंस्टीट्यूट के सचिव संदीप बोस, सौमी बोस और अनु सिन्हा ने नटराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। कार्यशाला में सभी उम्र वर्ग के कलाकारों ने भाग लिया।
टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित कार्यशाला में कथक नृत्य सीखते प्रशिक्षु।
‘घुंघरू’ में कत्थक की तकनीकी जानकारी मिलेगी
रागिनी म्यूजिक अकादमी, जमशेदपुर के तत्वावधान में 24 मई शाम 6.00 बजे आदित्यपुर 2 रोड नंबर 4 स्थित आधारशिला टावर में कत्थक कार्यशाला ‘घुंघरू’ आयोजित होगी। इसमें जयपुर घराने की ख्यात कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा प्रशिक्षुओं को कत्थक की तकनीकी जानकारी देंगी।
लक्ष्मीनगर में कत्थक पर वर्कशॉप, 70 छात्राएं पहुंची
लक्ष्मीनगर में कथक नृत्य सीखते बच्चे और प्रशिक्षण देतीं प्रशिक्षक।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्राओं के लिए सोमवार से लक्ष्मीनगर में पांच दिवसीय कथक नृत्य का वर्कशॉप शुरू हुआ। इसमें प्रशिक्षण नृत्यांगना अनु सिन्हा दे रही हैं। अनु सिन्हा कृष्ण कला केंद्र, नोएडा की संचालिका हैं। पहली कक्षा में उन्होंने कथक की विभिन्न मुद्रा एवं ताल के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में 70 छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर अवकाश प्राप्त इंजीनियर एचएन शर्मा और कार्यक्रम की संयोजक डॉ अनिता शर्मा मौजूद थे।