जमशेदपुर | हिन्दू जागरण मंच की ओर से आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाली। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने डनलप मैदान से लक्ष्मी नगर, झगडू बागान, बजरंगी बागान, जेम्को चौक, ट्यूब कम्पनी, केबुल टाउन, ईस्ट प्लांट बस्ती आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह विराट हिन्दू सम्मेलन से संबंधित पत्रक (पंपलेट) बांटे गए। मंच के नगर महामंत्री अमित वर्मा ने बताया- रविवार को डनलप मैदान में साध्वी सरस्वती लोगों को संबोधित करेंगी। आयोजन को लेकर प्रमुख स्थानों पर बिरसा मुंडा तोरण द्वार, भीमराव तोरण द्वार, रानी लक्ष्मी तोरण द्वार तथा जमशेदजी नौसरवानजी टाटा तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।
बाइक रैली में मुख्य रूप से अमित शर्मा, मनीष कुमार, सतीश मुखी, श्रवण पासवान, अमित राम, दीपक सिंह, प्रदीप समोदा, राजीव कुमार, पारस मिश्रा, मनीष सिंह, विजय कुमार विश्वकर्मा, शुभम पांडेय, गौरव कुमार आदि शामिल हुए।