जमशेदपुर | बागबेड़ा आंध्रा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गोलपहाड़ी से मां पहाड़ी को गाजे-बाजे के साथ बागबेड़ा रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान में स्थापित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते गोलपहाड़ी से बागबेड़ा पहुंचे थे। यहां 22 मई तक मां पहाड़ी (गोलपहाड़ी मां) की पूजा होगी।
आंध्रा समिति के अध्यक्ष पीएस मूर्ति ने बताया- 5 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजा पंडाल में भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम 6 बजे पहाड़ी मां क्षेत्र भ्रमण पर निकलेंगी। इस दौरान श्रद्धालु अपने घरों के पास मां का स्वागत करेंगे। 22 मई को आतिशबाजी और झांकियों के साथ मां को विदाई दी जाएगी।