राष्ट्रीय कार्यसमिति के बारे में जानकारी देते पूर्वांचल खंडेलवाल वैश्य समाज के पदाधिकारी।
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय महासमिति की बैठक 20 मई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में होगी। इसमें देश भर से लगभग 350 प्रतिनिधि शामिल होंगे। 104 साल पुरानी इस संस्था की जमशेदपुर में यह पहली बैठक हो रही है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीचरण दास कोडिया करेंगे ।
पूर्वांचल खंडेलवाल वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राजस्थान भवन बिष्टुपुर में बताया- कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय करेंगे। अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसमें खंडेलवाल वैश्य संघ झारखण्ड-बिहार के रामवतार मेठी, भंवर लाल मेठी, दुर्गा प्रसाद कुलवाल, मोहन लाल राजोरिया, बिनोद कुमार आमेरिया, श्याम सुंदर वैद, धनबाद जिला खंडेलवाल वैश्य संघ धनबाद के प्रदीप कुमार खूंटेटा, सुनील डंगायच, सांवरमल रावत, खंडेलवाल वैश्य पंचायत, हजारीबाग के नरेश वैद, अशोक कुमार दुसाद, राहुल वैद, खंडेलवाल वैश्य संघ रांची के जुगल खूंटेटा, राजकुमार नाटानी, महेश कायथवाल, श्री खंडेलवाल वैश्य समाज सिंहभूम के विश्वम्भर खूंटेटा, रतनलाल मेठी, प्रमोद घीया और श्री खंडेलवाल परिषद गिरिडीह के विनोद कुलवाल, संजय डंगायच और सुनील भुखमारिया, खंडेलवाल परिषद पटना के निशेष नाटानी, राहुल खूंटेटा, विजय आमेरिया, धनबाद जिला खंडेलवाल वैश्य युवा समाज के र|ेश मेठी, रमन मेठी, विकास घीया, खंडेलवाल वैश्य समाज कोलकाता रवींद्र डंगायच, सीताराम रावत, खंडेलवाल समाज कटक के दिलीप खूंटेटा, विनय रावत आदि को शामिल किया गया है।