पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • चित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन श्री साईं सत्चरित्र के सभी अध्यायों का पाठ

चित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन श्री साईं सत्चरित्र के सभी अध्यायों का पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसाईं बाबा की समाधि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में साईं परिवार (जमशेदपुर) द्वारा बिष्टुपुर स्थित आंध्रभक्त श्रीराम मंदिर में लगाई गई साईं प्रदर्शनी के चौथे दिन शुक्रवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चित्र प्रदर्शनी में साईं बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंगों व साईं दरबार को क्रम से सजाया गया है। शुक्रवार को समिति के सदस्यों द्वारा श्री साईं सत्चरित्र के सभी अध्यायों का पाठ किया गया। इसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष का विशेष पाठ हुआ।

प्रदर्शनी में साईं बाबा की सभी लीलाओं को देखने के लिए युवा वर्ग काफी रुचि ले रहा हैै। शुक्रवार की धूप आरती में भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश साहू ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शनिवार दोपहर 12 बजे झारखंड सरकार के ऊर्जा सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी मध्याह्न आरती में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...