पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • समर कैंप में छोटे बच्चे सीख रहे नरेंद्र मोदी की तरह भाषण देने की कला

समर कैंप में छोटे बच्चे सीख रहे नरेंद्र मोदी की तरह भाषण देने की कला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ डिबेट सोसायटी की ओर से बागबेड़ा हरहरगुट्टू सुखसागर गुरुद्वारा में आयोजित नि:शुल्क समर कैंप में छह से 14 साल तक के बच्चे डिबेट एक्सटेंपोर व भाषण देने की कला सीख रहे हैं।

इस 10 दिवसीय समर कैंप में भाषण देने में दक्षता के साथ चित्रांकन, कविता लेखन, कहानी संपादन, मेंटल मैथ, योग, क्विज व मार्शल आर्ट की जानकारी दी जा रही है। कैंप में करीब 40 बच्चे शामिल हो रहे हैं, जिनके मानसिक, वैदिक व शारीरिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। सोसायटी के संरक्षक सुशील खां ने बताया- टेलीविजन पर नेताओं के भाषण सुनने के बाद बच्चों में इस बात की ललक है कि वे भी नेताओं की भांति ही भाषण दे सकें । भाषण की कला सीख रहे बच्चों की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कैंप का समापन 21 मई को होगा।

सुखसागर गुरुद्वारा में आयोजित समर कैंप में योगा करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...