संस्कार भारती और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें सुधा दीप के साथ सहयोगी सुप्रिया करण व रिचा शर्मा ने 6 राज्यों के लोक नृत्य को सिखाया।
शुक्रवार को समापन समारोह में प्रशिक्षुओं ने पंजाबी, बंगाली, संबलपुरी, बिहू, राजस्थानी व नागपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ पूर्णिमा कुमार, एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुदिता चंद्रा, संस्कार भारती की अध्यक्ष जूही समर्पिता, डॉ रागिनी भूषण, पूर्वी घोष, दीपिका बनर्जी, कृष्णा सिन्हा, संजय भारती, माधुरी मिश्रा, सरिता सिंह, सुषमा सिंह, देवाशीष मजूमदार, विजय भूषण, सुदीप्तो लाहिड़ी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में संस्कार भारती की तीन दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का समापन
प्रमाणपत्र के साथ प्रशिक्षु युवतियां, साथ में मुख्य अतिथि व संस्कार भारती की सदस्य।