पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • नागाडीह में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि न्याय की मांग उठी

नागाडीह में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि न्याय की मांग उठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर नागाडीह हत्याकांड में मारे गए लोगों की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भावी भारत फाउंडेशन की ओर से बागबेड़ा बजरंग टेकरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में घटना में मारे गए गौतम वर्मा, विकास वर्मा, गंगेश गुप्ता और रामसखी देवी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवा भी दी गई। इसके बाद मृतकों की याद में पौधरोपण किया गया। मौके पर डीएसपी विमल कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद, पारस नाथ मिश्रा, ज्योति मिश्रा के साथ मृतक परिवार, पार्षद किशोर यादव, जोगी मिश्रा, चाणक्य मिश्रा, कन्हैया सिंह, मुखिया नीनू कुदादा सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...