पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते आरईओ व बीईईओ सीआरपी व बीआरपी भी 10.30 बजे के बाद पहुंचे

समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते आरईओ व बीईईओ सीआरपी व बीआरपी भी 10.30 बजे के बाद पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पवन मिश्र जमशेदपुर

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए नियम कानून बनाने वाले शिक्षा विभाग के पदाधिकारी खुद समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। शुक्रवार को डीबी स्टार की टीम शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले आरईओ, बीईईओ व संकुल संसाधन केंद्र कार्यालय पहुंची।

तीनों में सुबह 10.30 बजे तक संबंधित पदाधिकारी पहुंचे ही नहीं। यही नहीं कार्यालय खुले भी सुबह 10.20 बजे के बाद, जबकि कार्यालय खुलने व पदाधिकारियों के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है। इस संबंध में पूछे जाने पर सभी संबंधित पदाधिकारियों ने विभागीय काम में व्यस्तता का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते दिखे। इसके विपरीत जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय सुबह 10 बजे खुला और वहां पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद नजर आए।

DB Star on the spot

क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ऑफिस

सुबह 10.20 बजे

साकची आमबागान स्थित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी (आरईओ) कार्यालय सुबह 10.20 बजे खुला। यहां बैठने वाले आरईओ सुबह 10.30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच थे। उनके पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है। इस संबंध में पूछे जाने पर वहां मौजूद कर्मचारी ने कहा कि वे विभाग पहुंचने वाले हैं।

समय पर खुला बीईईओ 2 का कार्यालय, लेकिन पदाधिकारी 11.00 बजे तक नहीं पहुंचे

इन सभी कार्यालयों में समय पर खुलने वाला बीईईओ 2 का कार्यालय था। जो सुबह 10 बजे खुल गया, लेकिन यहां भी सिर्फ कर्मचारी ही नजर आए। बीईईओ कमलेश कुमार सिंह 10.40 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उनके बारे में पूछे जाने पर कर्मचारी ने कहा कि वे संकुल संसाधन स्थित कार्यालय में होंगे जो पहले ही बंद था।

आरईओ आधा घंटे तक नहीं पहुंचे, कर्मी ने कहा पहुंचने वाले हैं

संकुल संसाधन केंद्र जमशेदपुर

साकची आम बागान स्थित संकुल संसाधन केंद्र का मुख्य गेट सुबह 10.15 बजे विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ने खोला। लेकिन यहां सुबह 10.25 बजे तक कोई भी सीआरपी-बीआरपी नहीं पहुंचा था। इस दौरान उनके कार्यालय में ताला लगा रहा। यही हाल संकुल संसाधन केंद्र स्थित बीईईओ कार्यालय का भी था, जो बंद रहा।

बीईईओ 1 का कार्यालय

सबसे देर से बीईईओ 1 प्रवीण सिन्हा का ऑफिस सुबह 10.30 बजे खुला। जेल चौक स्थित कार्यालय विभाग केे कर्मचारी ने खोला। लेकिन इस समय तक बीईईओ कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कर्मचारी से उनके बारे में पूछने पर बताया कि वे संकुल संसाधन केंद्र स्थित कार्यालय में होंगे। लेकिन वे वहां भी 10.30 बजे तक नहीं थे।

 इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पदाधिकारी कोई भी हो उसे समय पर कार्यालय पहुंचना ही चाहिए। जो ऐसा नहीं करता है वह विभागीय नियमों की अवहेलना कर रह है। यह सही नहीं है।  बांके बिहारी सिंह, डीएसई

खबरें और भी हैं...