पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • समर कैंप के दूसरे दिन पुरानी टेबल को नया लुक देने का तरीका बताया

समर कैंप के दूसरे दिन पुरानी टेबल को नया लुक देने का तरीका बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर श्रीराम जानकी सेवा मंडल के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित बुलेवर्ड होटल में चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को डेकोपेज डेकोरेटिव पीस बनाने की कला सिखाई गई। कैंप में शामिल महिला, बुजुर्ग व बच्चों को अलग-अलग आकार और थीम पर वॉल हैंगिंग बनाकर खूबसूरत इंटीरियर डेकोरेटिव आइटम बनाना सिखाया गया। उन्हें घर के पुरानी टेबल को भी इस कला के जरिए नया लुक देने का तरीका बताया गया। मौके पर सुजाता गोयल, मीना सरायवाला, किरण कांवटिया, सुनीता नागेलिया, शिप्रा मित्तल, कुसुम नागेलिया, सरिता अग्रवाल, विनीता सरावगी, नीतू गर्ग आदि उपस्थित थीं। इसमें सात से 70 वर्ष तक के लोग शामिल हो सकते हैं। कैंप में 60 लोगों की क्षमता है और अभी इसमें 45 बच्चे शाम चार से सात बजे तक आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...