पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनडीए में गौरव को 245वां स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शहर के गौरव कुमार सिंह को देशव्यापी स्तर पर 245वां स्थान मिला है। कदमा के रहने वाले गौरव कुमार सिंह को यह सफलता उनके कड़े संघर्षों के बल पर मिला है। बेहद सामान्य परिवार से आने वाले गौरव कुमार सिंह के पिता चंद्रशेखर सिंह ठेका मजदूर और मां मीनू सिंह गृहिणी हैं। गौरव ने चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क से 12वीं और 10वीं बीएसएस प्रणव वर्ल्ड से पास की थी। गौरव के मार्गदर्शन की भूमिका राधेश्याम तिवारी ने निभाई। उन्होंने गौरव को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और फॉर्म भरने तक के पैसे दिए। गौरव ने उनका आभार व्यक्त किया है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि पर मां बाप बहुत खुश हैं।

खबरें और भी हैं...