पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शिल्पी कुमारी ने बच्चों को स्वयं की रक्षा का हुनर और राजेश ने प्राणायाम सिखाया

शिल्पी कुमारी ने बच्चों को स्वयं की रक्षा का हुनर और राजेश ने प्राणायाम सिखाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

टेल्को रिक्रिएशन क्लब में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित पतंजलि बाल संस्कार शिविर में चौथे दिन पहले सत्र में योगाचार्य राजेश ने बच्चों को प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही आदर्श दिनचर्या व खानपान पर चर्चा की।

शुक्रवार को दूसरे सत्र में मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय कोच सुनील कुमार प्रसाद एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी शिल्पी कुमारी ने बच्चों को स्वयं की रक्षा का हुनर सिखाया। शिविर में बच्चों ने योग से संबंधित विषय वस्तु पर पोस्टर बनाओ-नारा लिखो प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। शिविर में शनिवार को हिल टॉप स्कूल के आर्ट टीचर पिंकू सेठ पोस्टर बनाओ और नारा लिखो प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन करेंगे।

पतंजलि बाल संस्कार शिविर में कराटे का प्रशिक्षण लेते बच्चे।

खबरें और भी हैं...