पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • संस्कृति ही व्यक्ति में आदर्शों और नैतिक मूल्यों का विकास करती है अल्पना भट्टाचार्य

संस्कृति ही व्यक्ति में आदर्शों और नैतिक मूल्यों का विकास करती है- अल्पना भट्टाचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

संस्था आनंदम की ओर से शुक्रवार को कदमा एयरबेस कॉलोनी में रवींद्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की प्रेसिडेंट सुलोता चटर्जी एवं वाइस प्रेसिडेंट अल्पना भट्टाचार्या ने कविगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।

अल्पना भट्टाचार्या ने रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों पर चर्चा करते हुए कहा- हर समाज की पहचान उसकी संस्कृति और परम्परा होती है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति-सभ्यता पर गर्व होना चाहिए। संस्कृति ही व्यक्ति में आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों का विकास करती है। इसके बाद डॉ मीनाक्षी घोष, विद्युत घोष, उद्यन बोस, शौर्यवरी गुप्ता, मौसमी डे, अलोक सयाल एवं आशीष गुप्ता ने रवींद्र संगीत और अरुणा मित्रा ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दिलीप भट्टाचार्य एवं प्रबीर डे ने कविता पाठ किया।

कदमा एयरबेस कॉलोनी में रवींद्र जयंती समारोह में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...