पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जी टाउन क्लब ग्राउंड में आईपीएल फैन पार्क तैयार, 12 हजार लोग सीधे जुड़ेंगे स्टेडियम से

जी टाउन क्लब ग्राउंड में आईपीएल फैन पार्क तैयार, 12 हजार लोग सीधे जुड़ेंगे स्टेडियम से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

आईपीएल के क्रेज को देखते हुए जी टाउन क्लब ग्राउंड पर आईपीएल फैन पार्क तैयार हो चुका है। यहां पर 18 गुणा 32 फीट की एलईडी टीवी स्क्रीन भी लग चुकी है। फैन पार्क में शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पहला मैच और दूसरा मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा और यह मैच हैदराबाद में होगा।

दूसरे दिन रविवार को दिल्ली में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच पहला मैच और पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स व किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दूसरा मैच पुणे में होगा। दोनों दिनों के मैचों का जी टाउन क्लब ग्राउंड में लगे विशाल स्क्रीन पर लोग देख सकेंगे। मैच का सीधा प्रसारण के दौरान कमेंटेटर जमशेदपुर में आईपीएल फैन पार्क की जिक्र करेंगे। आईपीएल फैन पार्क को सीधै स्टेडियम जोड़ने की भी योजना है। आईपीएल फैन पार्क में दर्शकों को लिए पानी की नि:शुल्क सुविधा रहेगी। इस दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। जीतने वाले क्रिकेट प्रेमी को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। फैन पार्क में आयोजकों पिछला रिकार्ड तोड़ जाने की उम्मीद है

85 लोगों की टीम काम कर रही है फैन पार्क के लिए

झारखंड में धनबाद के बाद जमशेदपुर में

झारखंड में आईपीएल फैन पार्क के लिए दो शहरों का चुनाव किया गया था। धनबाद में प्रसारण हो चुका है। झारखंड में जमशेदपुर आईपीएल पार्क का दूसरा पड़ाव है। गत वर्ष भी जमशेदपुर में अप्रैल माह में आईपीएल फैन पार्क जी टाउन क्लब में लगाया गया था। 12 हजार से भी अधिक लोगों ने आईपीएल फैन पार्क का मजा लिया था। देश के 36 शहरों में फैन पार्क के जरिए आईपीएल पहुंच रहा है। धनबाद में 25 हजार लोगों ने फैन पार्क का आनंद उठाया था। शुक्रवार को जी टाउन क्लब के सभागार में अमित सिद्धेश्वर और जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ दिनेश उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन में लोगों की जानकारी दी। आईपीएल फैन पार्क में चार से पांच स्टाल लगाए जाएंगे। एक किड्स जोन भी बनाया गया है। एक फूट स्टॉल, एक फेस पेंटिंग स्टॉल के अलावा तीन गेम स्टॉल भी बनाए गए हैं।

सीनियर सिटीजन, स्पेशल लोगों के लिए विशेष व्यवस्था

इस बार आईपीएल फैन पार्क में लोगों को जोड़ने के लिए सीनियर सिटीजन, स्पेशल लोगों के साथ साथ गर्भवती महिलाओं के लिए अलग जोन बनाया गया है। इसके साथ साथ वीआईपी लोगों को लिए भी अलग जोन की व्यवस्था है। दोनों लोग आराम से बैठकर मैच का आनंद उठा सकेंगे।

आईपीएल फैन पार्क में प्रवेश नि:शुल्क सुरक्षा की होगी कड़ी व्यवस्था

आईपीएल फैन पार्क में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सौ से अधिक प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के अलावा बाउंसरों को भी लगाया है। इसके साथ साथ स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। दर्शकों को मैदान में प्रवेश के लिए कोई टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है।

आईपीएल फैन पार्क के लिए 85 सदस्यीय टीम काम कर रही है। यह जानकारी आईपीएल फैन पार्क के रुट मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि हम पिछले वर्ष की तरह यहां पर अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की उम्मीद कर रहे हैं। मैदान को चारों तरफ से घेर दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि लोगों को स्टेडियम की तरह अनुभव हो, इसका ख्याल रखा गया है।

खबरें और भी हैं...