पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धनबाद ने पाकु़ड़ को 28 रनों की मात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर एचपी बोधनवाला सुुपर डिवीजन क्रिकेट में शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में धनबाद ने पाकुड़ को 28 रन से हरा दिया। धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 326 रन बनाए। शिवम शर्मा ने 104 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्के की मदद से 113 रनों की पारी खेली। राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों पर 59 रन बनाए। जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल हैं। पाकुड़ की ओर से रोहित महतो ने 74 रन देकर चार विकेट लिए। मो नसीम ने 69 रन देकर तीन और ओमपाल ने 33 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकुड़ की टीम 48.4 ओवर में 298 रन के स्कोर पर सिमट गई।

खबरें और भी हैं...