पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • राजेंद्र विद्यालय ने नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को 26 रन से हराया

राजेंद्र विद्यालय ने नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को 26 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए नॉक आउट स्कूल क्रिकेट लीग में शुक्रवार को राजेंद्र विद्यालय ने नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल (एनएचइएस) को 26 रन से हरा दिया। राजेंद्र विद्यालय ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन बनाए। अभिनंदन झा ने पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। अंकित राज ने तीन चौके की सहायता से 25 रन, निशिकांत मिश्रा 27 रन, कुमार कुशाग्र ने तीन चौके और एक छक्का की मदद से 28 रन और देवमाल्या घोष ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 41 रन केवल 24 गेंद पर जड़ दिए। हर्ष गढ़वाल, अमन सिंह, संटु मंडल और प्रियांशु मंडल को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीचा करते हुए नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल (एनएचइएस) की टीम 19.3 गेंद पर 167 बनाकर आउट हो गई। प्रतीक ने 49 गेंद पर नौ चौके और छह छक्के की मदद से 89 रन बनाए। संटु मंडल दो चौके की मदद से 14 रन, प्रियांशु मंडल ने दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। अभिनंदन झा, अंकित राज ने एक-एक, अमित चौबे ने दो, हर्ष वर्मा ने तीन विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...