भूषण स्टील लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में टाटा स्टील के टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस प्रेसिडेंट आनंद सेन को जगह मिली है। नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के नाते वे भूषण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किए गए। नए एमडी राजीव सिंघल भी बोर्ड में शामिल हैं। अभी तक भूषण स्टील के बोर्ड चेयरमैन का फैसला नहीं हुआ है। टाटा स्टील ने शुक्रवार को भूषण स्टील का अधिग्रहण किया था। भूषण स्टील के साहिबाबाद, अंगुल व खोपोली प्लांट में कंपनी से भेजे गए अधिकारियों ने दायित्व संभाल लिया है। पेज 03 भी देखें
आनंद को नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के नाते मिली भूषण बीओडी में जगह
नए मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंघल को भी बोर्ड में शामिल किया गया है
भूषण सीएफओ संजीव नंदा उज्ज्वल चक्रवर्ती का नाम भी
टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशन चीफ कुलवीन सुरी ने बताया, टाटा स्टील ने तत्काल प्रभाव से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कुछ लोगों को नामित किया है। कृष्णव दत्त स्वतंत्र निदेशक हैं। आनंद सेन, शुवा मंडल व दिव्येंदु दत्ता नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। भूषण के सीएफओ संजीव नंदा व उज्ज्वल चक्रवर्ती भी बोर्ड में हैं। अब तक बोर्ड चेयरमैन का फैसला नहीं हुआ है। आनंद सेन के पास लंबा अनुभव है। चेयरमैन पर जल्द फैसला होगा।