पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैगोर सोसायटी: नाट्योत्सव एक जून से, 4 का होगा मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टैगोर सोसायटी की ओर से तीन दिनी नाट्योत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। 3 जून तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन साकची में होगा। सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने कहा- इस नाट्योत्सव में चार नाटकों का मंचन होगा। पहले दिन शुक्रवार को शहर की नाट्य संस्था थिएटर आर्टिस्ट ऑफ जमशेदपुर (ताज) की ओर से अलिक बाबू नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन तुषार दासगुप्ता करेंगे। दूसरे दिन शनिवार को रांची के यूनियन क्लब द्वारा फूलबागान रू फलबागान नाटक का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन रथीन चटर्जी करेंगे। दो को ही मिलानी द्वारा घातक नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसकी रचना विमल कर व निर्देशन सिद्धार्थ सेन करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 3 जून को कोलकाता की नामचीन नाट्य संस्था नांदिकार द्वारा पांचजन्य नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक की रचना पार्थो प्रतीम देव व निर्देशन सोहिनी सेनगुप्ता का होगा।

खबरें और भी हैं...