जमशेदपुर | टेल्को रिक्रिएशन क्लब में चल रहे पतंजलि बाल संस्कार शिविर के सातवें दिन भक्ति संगीत और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। तनु श्री को प्रथम, जगन्नाथ को द्वितीय, सुप्रिया को तृतीय व ओम शर्मा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडली में भजन गायिका सुधा झा, संगीत शिक्षक सुरेंद्र शर्मा व रंगकर्मी डॉ. मंटू कुमार शामिल थे। इस दौरान सुधा झा और सुरेंद्र शर्मा ने देशभक्ति गीत व भजन की प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह के प्रथम सत्र में योगाचार्य राजेश जी ने बच्चों को योग की बारीकियों से अवगत कराया। इसके बाद युवा भारत ने जमशेदपुर वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सुनील मुखर्जी को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. नागेंद्र शर्मा, चरणजीत कौर व पंकज कुमार आदि मौजूद थे।