पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेना एक साधना है : प्रांत संघचालक

संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेना एक साधना है : प्रांत संघचालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रथम वर्ष का संघ शिक्षा वर्ग सोमवार को शुरू हुआ। यह 20 जून तक चलेगा। भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रांत संघचालक सचिदानंद लाल ने संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन किया। उनके साथ प्रांत प्रचारक रवि शंकर सिंह भी थे। इसमें झारखंड से 303 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।

आरवीएस अकादमी परिसर में संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन करने के उपरांत प्रांत संघचालक ने कहा संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेना एक साधना है। इसमें अनेक तरह के दायित्व का निर्वहन करने लायक स्वयंसेवकों का निर्माण होता है। इसलिए पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। अपने भीतर के तेज का प्रकटीकरण करें। संघ शिक्षा वर्ग से जाने के बाद समाज के लिए कार्य करना है। सभी विषय की जानकारी होनी चाहिए। हरेक स्वयंसेवक अनुशासन का पालन करें। प्रांत प्रचारक ने स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इसमें प्रेम अग्रवाल वर्गाधिकारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह वर्ग कार्यवाह, शिव मूर्ति वर्गपालक अधिकारी, मोहन कच्छप मुख्य शिक्षक, मंटू जी सह मुख्य शिक्षक, विगेंद्र कुमार महतो बौद्धिक प्रमुख, अरविंद कुमार सह बौद्धिक प्रमुख, जय गोपाल सेवा प्रमुख बनाए गए हैं। मनोज गिरी को वर्ग व्यवस्था प्रमुख का दायित्व दिया गया है। प्रांत का घोष वर्ग भी शुरू हुआ। इसमें 109 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सह प्रांत प्रचारक दिलीप कुमार, पूर्व प्रांत कार्यवाह नवल किशोर लाल कर्ण, महानगर प्रचारक समी कुमार समेत अनेक आरएसएस के प्रमुख अधिकारी इसमें शामिल हुए। संघ शिक्षा वर्ग के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी यहां आएंगे।

खबरें और भी हैं...