जमशेदपुर | एमजीएम ब्लड बैंक में स्वास्थ्य विभाग ने नए प्रोफेसर की नियुक्ति की है। सोमवार को डॉ. पी आरवी प्रसाद ने प्रोफेसर के रूप में ब्लड बैंक में अपना योगदान दिया। फिलहाल ब्लड बैंक में डॉ. बीके. गुप्ता और डॉ. वीवीके चौधरी पदस्थापित हैं। यह नियुक्ति डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए की जा रही है।