पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजीएम में अब 120 की जगह 865 तरह की मिलेंगी दवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर एमजीएम समेत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा की कमी को दूर करने के लिए सचिव निधि खरे ने बड़ा बदलाव किया है। एमजीएम समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में अब 865 तरह की दवाओं की आपूर्ति होगी। पहले मात्र 120 तरह की दवाएं मिलती थीं। इन दवाइयों के आने के बाद मरीजों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने पांच मार्च को एमजीएम अस्पताल को पत्र देकर विभागवार सभी आवश्यक दवाओं की सूची मांगी थी। सभी विभागाध्यक्षों ने 8 मई को दोबारा दवाओं की सूची भेज दिया है।

पहले स्वास्थ्य विभाग रांची की ओर से एमजीएम समेत सभी सरकारी अस्पतालों के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से दवाओं का क्रय किया जाता था। कुछ माह पहले दवाओं की उपलब्धता ड्रग कॉरपोरेशन को सौंप दी गई है। ऐसे में अब अस्पतालों को आवश्यक दवाओं की सूची ड्रग कॉरपोरेशन के साथ स्वास्थ्य मुख्यालय को भेजनी होगी। ताकि इसकी मानिटरिंग हो सके कि दवा की आपूर्ति हुई या नहीं। एमजीएम की ओर से मुख्यालय भेजी गई सूची में विटामिन-ए की टैबलेट, सिरप व इंजेक्शन की मांग भी की गई है।

ड्रग कॉरपोरेशन से मिलेगी मुंहमांगी आपूर्ति

एमजीएम को बड़ी मात्रा में मिलेंगी विटामिन ए

खबरें और भी हैं...