जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू करने में स्टेक होल्डरों का रोडा लगने से अब नई व्यवस्था को लागू करने में समय लगेगा। संभवत: जून में नई व्यवस्था लागू हो सकती है। जेएनएसी द्वारा तैयार की गई शहर में नई पार्किंग व्यवस्था रेड, ग्रीन, येलो व ब्लू जोन तैयार किया गया है। अलग अलग क्षेत्रों में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। मगर इसमें टाटा स्टील व जुस्को जैसे बड़े स्टेक होल्डर की राय लंबित है। अक्षेस के सिटी मैनेजर रंजन पांडेय ने बताया कि 15 मई से पार्किंग व्यवस्था शहर में लागू करने की तैयारी की गई थी। मगर स्टेक होल्डर का सुझाव अभी तक नहीं आया है। ऐसे में स्थल भ्रमण के बाद ही व्यवस्था पर निर्णय हो सकेगा।