जमशेदपुर | मानगो अक्षेस (एमएनएसी) ने बारिश में होने वाले जलजमाव से क्षेत्र की जनता को निजात देने के लिए 17 बड़े नाला निर्माण की योजना बनाई है। मानगो के तीन वार्ड 8, 9 और 10 में बड़े नाले का निर्माण होगा। इसमें तीनों वार्ड मिलाकर 17 बड़े नाले बनाए जाएंगे। इस पर लगभग 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मानगो अक्षेस ने नगर विकास विभाग से चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में 34 करोड़ रुपए मांगे हैं। मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि योजना के लिए अभी राशि नहीं है। योजना पास हो गई है। अब नगर विकास विभाग के पास राशि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।