जमशेदपुर | स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड का शुक्रवार को गोलमुरी के गोल्डन आइरिश में गोल्डन जुबिली समारोह होगा। इसमें स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड के चेयरमैन सह टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष सुनील भास्करन मुख्य अतिथि होंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद विशिष्ट अतिथि होंगे।