जमशेदपुर | मानगो के डिमना चौक के आसपास की बस्तियों व डिमना बस्ती में गुरुवार को जलापूर्ति शुरू हो गई। मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को यहां जलापूर्ति बंद होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने पेयजल विभाग व ठेकेदार के प्रतिनिधियों से मोटर व राइजिंग पाइप की तकनीकी गड़बड़ी दूर कर जलापूर्ति शुरू करने की अपील की थी।