पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईटीओ को एसआईटी में प्रोन्नति देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आयकर विभाग गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन और ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन इनकम टैक्स इम्पलॉयज फेडरेशन के बैनर तले गुरुवार को सर्किट हाउस आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त कार्यालय पर 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधान आयुक्त कार्यालय को मांगपत्र सौंपा गया। आयकर कर्मचारी महासंघ के सचिव संतोष कुमार चौबे ने बताया कि प्रदर्शन में पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी महासंघ के सदस्य शामिल थे। वहां सभा भी की गई। इसमें विभाग को चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कर्मचारी और पदाधिकारी 30 मई को काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे।

खबरें और भी हैं...