जमशेदपुर | स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में खासमहल स्थित सदर अस्पताल में गुरुवार को कुष्ठ और मानसिक रोग पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का नेतृत्व जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ. बीएन उषा ने किया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. महेश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ निवारण के लिए सामाजिक तौर पर सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इसका समय रहते इलाज संभव है। पारा लीगल वोलेंटियर्स को मानसिक रोग के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारी एमजीएम अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरि ने दी।