जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख अफजल अख्तर ने गुरुवार को डीसी अमित कुमार से मिलकर जमशेदपुर प्रखंड के तीन पंचायत (उत्तरी, पूर्वी व पश्चिमी घोड़ाबांधा) में घोड़ाबांधा जलापूर्ति योजना के तहत जुस्को द्वारा नया कनेक्शन दिलवाने का अनुरोध किया। ज्ञापन में उप प्रमुख ने कहा- तीनों पंचायतों में जुस्को द्बारा पानी का नया कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।