जमशेदपुर | बालीगुमा सुकना बस्ती में बालीगुमा उत्क्रमित विद्यालय के विलय के विरोध में ग्रामीणों का विरोध लगातार 8वें दिन जारी रहा। ग्रामीण अभी गांव में ही बच्चों के लिए पाठशाला लगा रहे हैं। मंत्री सरयू राय ने स्कूल विलय का विरोध कर रहे ग्रामीणों को शनिवार को मिलने का समय दिया है। इस कारण ग्रामीणों ने डीसी और विधायक के समक्ष पाठशाला लगाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।