पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूनियन वैधता मामले में आज होगी सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले पर झारखंड हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। डिवीजन बेंच में गुरुवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले का सीरियल नंबर एक था, लेकिन ए गुप्ता के बेंच ने इस मामले को एससी मिश्रा की बेंच में शिफ्ट कर दिया। 7 मई को पूर्व महामंत्री प्रकाश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पीटिशन) पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले को हाईकोर्ट में भेज जल्द सुनवाई करने का आदेश दिया था। प्रकाश ने हाईकोर्ट के डबल बेंच में इस मामले की सुनवाई में हो रही देरी को आधार बनाकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद 18 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।

खबरें और भी हैं...