जमशेदपुर | गोलमुरी पुलिस लाइन में गुरुवार को सांसद विद्युतवरण महतो और एसएसपी अनूप बिरथरे ने संयुक्त रूप से मैरेज हॉल का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा- पुलिस लाइन में सरकार की ओर से आवास की सुविधा दी गई है, लेकिन शादी-विवाह या अन्य समारोह के लिए मैरेज हॉल की आवश्यकता थी। सरकार की ओर से इसे जल्द ही तैयार किया जाएगा। भविष्य में अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा- सरकार की ओर से विभाग को सुविधाएं जा रही हैं। स्मार्ट थाना के अलावा कॉलोनी का निर्माण भी सरकार की ओर से कराया जा रहा है। मौके पर सिटी एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस एसोसिएशन के बुधराम उरांव, संतोष महतो, अजय सिंह आदि मौजूद थे।