एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर की ओर से एमसीआई को भेजी गई कंप्लाइंस रिपोर्ट के आधार पर एक सौ सीटों के लिए सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। अब 20-25 मई के बीच एमसीआई की टीम फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद एक सौ सीटों के लिए हरी झंडी दे सकती है।
एमसीआई के आगमन को लेकर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी ने डाॅक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं, इमरजेंसी के लिफ्ट में घुसे पानी को निकाल दिया गया है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए लिफ्ट के अंदर ढलाई कर सेट करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, एमसीआई के आॅब्जेक्शन को दूर करने के लिए प्रभारी अधीक्षक ने अपने चैंबर में रखी 26 कुर्सियों में से 17 को सेमिनार हाल में लगाने का निर्देश दिया है। डाॅ. चौधरी ने गुरुवार को अस्पताल के डाॅक्टरों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर एमसीआई के 27 आॅब्जेक्शन पर चर्चा की और इस सप्ताह के अंत तक पेंडिंग काम को पूरा करने का निर्देश दिया।