पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बिना प्रमाण पत्र के विदेश में बहाली कराने के आरोप में एक गिरफ्तार

बिना प्रमाण पत्र के विदेश में बहाली कराने के आरोप में एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादनगर पुलिस ने बिना वैद्य प्रमाण पत्र के विदेश में बहाली करने के आरोप में आजादनगर रोड नंबर-4 निवासी मो. साजिद अख्तर को गिरफ्तार किया है। साजिद एमएसएम ट्रेवल्स के नाम से संस्थान चला रहा था। पुलिस ने साजिद के घर से इंटरव्यू, विज्ञापन, भारत सरकार से संबंधित कागजात और आईसीआईसीआई बैंक का चेकबुक जब्त किया है। इस संबंध में आजादनगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तिवारी के बयान पर आजादनगर थाने में मो. साजिद अख्तर के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 10 एवं 24 (आई)(जी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, सिटी एसपी कार्यालय में डायरेक्टर एवं प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेशन मुंबई का एक ईमेल पत्र भेजा गया था। पत्र के सत्यापन के लिए एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम आजादनगर पहुंची और संचालनकर्ता को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...