पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • परसुडीह : स्टोन बेचने घर आता था छेड़खानी का किया प्रयास, केस

परसुडीह : स्टोन बेचने घर आता था छेड़खानी का किया प्रयास, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलपहाड़ी परसुडीह रेलवे क्वार्टर में रहने वाली चंद्रा पॉल ने जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले मनोज वर्मा के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है।

मामला परसुडीह थाना में दर्ज किया गया है। महिला के लिखित बयान के अनुसार मनोज वर्मा अंगूठी में उपयोग आने वाले पत्थर का कारोबारी है। पत्थर खरीद बिक्री को लेकर मनोज चंद्रा पॉल के घर आना जाना करता था।

गुरुवार को मनोज ने चंद्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर मनोज ने मारपीट भी की। उस दौरान चंद्रा के घर पर कोई नहीं था। परिवार वालों के घर आने पर उसने परसुडीह थाना में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। देर शाम तक आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा था।

खबरें और भी हैं...