पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सट्टेबाज परवेज गया जेल, साथियों पर नकेल कसने में जुटी पुलिस

सट्टेबाज परवेज गया जेल, साथियों पर नकेल कसने में जुटी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो सुंदरवन निवासी सट्टेबाज परवेज अहमद को गुरुवार को मानगो पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस परवेज अहमद के साथियों पर नकेल कसने की तैयारी में जुटी है। पुलिस परवेज अहमद को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि सट्टेबाजी से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। परवेज अहमद का संबंध दिल्ली के सट्टेबाज डैडी से है। इस मामले में पुलिस दिल्ली और नागपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है। पुलिस की मानें तो परवेज अहमद के पास से मिले लैपटॉप को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...