जमशेदपुर| अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के केंद्रीय कार्यालय में 19 मई को कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें शामिल होने महासम्मेलन की झारखंड प्रदेश यूनिट से प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महासचिव श्रीकांत देव, उपाध्यक्ष माणिकलाल साहू, प्रदेश युवा मंच अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल 18 मई को रांची से रवाना होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक गुड़गांव में 19 मई की सुबह 10 से रात आठ बजे तक चलेगी। वैश्य महासम्मेलन झारखंड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 21 मई को रेलमंत्री व वित्तमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगा।