पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर कैंप में बच्चों ने चाय की केतली सजाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| श्रीराम जानकी सेवा मंडल की ओर से गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित बुलेवर्ड होटल में चार दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गई। इसमें सात से 70 वर्ष तक के लोग शामिल हो सकते हैं। कैंप में 60 लोगों की क्षमता है और अभी इसमें 45 बच्चे शाम चार से सात बजे तक आ रहे हैं। गुरुवार को सभी बच्चों ने चाय की केतली को सजाते हुए मोजाइक आर्ट सीखा। शुक्रवार को डेकोपेज आर्ट सिखाया जाएगा। इससे पहले कैंप का उदघाटन खजांची लाल मित्तल, उर्मिला मित्तल व कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुजाता गोयल, मीना सरायवाला, किरण कांवटिया, सुनीता नागेलिया, शिप्रा मित्तल, कुसुम नागेलिया, सरिता अग्रवाल, विनीता सरावगी, नीतू गर्ग आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...