पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर लाइव रात 1:00 बजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर नगर निगम का चुनाव सोमवार को होनेवाला है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, लेकिन इससे ठीक पहले रविवार की रात को आदित्यपुर का हर इलाका जागा हुआ था। उम्मीदवारों के कार्यालय गुलजार थे। बस्तियों में चहल-पहल थी। रात के 11 बजे राममढ़ैया बस्ती की घनी आबादी वाला इलाका। मुख्य सड़क से अंदर जाने पर जगह-जगह युवाओं की टोली जमा थी। युवा घर-घर जाकर पर्ची बांटना और वोट देने की मनुहार कर रहे थे। रात 11.30 बजे आदित्यपुर-2, रोड नंबर चार पर लोगों की सक्रियता दिखाई दी। एक प्रत्याशी के आवास के पास गाड़ियों की लंबी कतारें थी। आगे बढ़ने पर एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय में लोग वोटर लिस्ट खंगालते नजर अाए।

रात 12 बजे एनआईटी मोड़ पर कुछ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कुर्सी पर मंडली जमाए हुए दिखे। वहां देखने से लग रहा था कि वे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। रात 12.30 बजे इच्छापुर में युवाओं के साथ महिलाएं भी खड़ी थीं। एक वृद्ध रास्ते पर आते दिखाई दिए। वहां खड़े लोग उनसे पूछते हैं कि चाचा... किसको वोट दीजिएगा? वृद्ध कहते हैं- जिसको मन करेगा उसको वोट देंगे... और वे आगे निकल गए। रात 1 बजे एस टाइप मोड़ पर एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में भीड़ लगी थी। हर जुबान पर एक सवाल- सोमवार को चुनाव है, तैयारी ठीक है ना...? वोट पड़ेगा न...। कार्यकर्ताओं का जवाब-ग्राउंड वर्क तगड़ा हुआ है। एक-एक घर गए हैं। वोट जरूर मिलेगा।

रात 1.30 बजे तैयार हो रही थी मतदाताओं को बूथ तक लाने की रणनीति

रात 1.30 बजे, आदित्यपुर का शेर- ए- पंजाब चौक। यहां कई प्रत्याशियों के कार्यालय हैं। किसी कार्यालय की छत पर बैठक हो रही है तो किसी के बेसमेंट में मतदान की रणनीति तैयार की जा रही है। एक पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ता कहता है- चलो भाई, रात बहुत हो गई। सोएंगे, तबे तो सुबह जल्दी उठेंगे और बूथ पर जाएंगे? दूसरा कार्यकर्ता समझाने के लहजे में बोलता है- सो तो ठीक है, लेकिन सिर्फ आज की बात है। आज रात जग लो भाई, इसके बाद तो सुख की नींद लेनी है।

खबरें और भी हैं...