आज आदित्यपुर के 108 व कपाली के 21 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में डाले जाएंगे वोट
आदित्यपुर नगर निगम व कपाली नगर पर्षद का मतदान सोमवार को होगा। चुनाव कराने के लिए आदित्यपुर के 108 और कपाली के 21 बूथों पर पोलिंग पार्टी सील ईवीएम के साथ पहुंच गई। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदाता बेखौफ मतदान करें, इसे लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी बूथों पर सुरक्षा बल के अलावा चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। सोमवार को बिष्टुपुर-कांड्रा मेन रोड पर सुबह से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। जमशेदपुर और कांड्रा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच होगी।
आदित्यपुर के 108 मतदान केंद्रों को 28 जोन में बांटा गया है। यहां 28 गश्ती दंडाधिकारी के साथ 28 पुलिस अफसर व सभी जोन पर 1/3 के सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इसकी देखरेख के लिए तीन जोनल दंडाधिकारी और आठ रिजर्व सेक्टर दंडाधिकारी के साथ चार पुलिस अफसर की तैनाती की गई है। आदित्यपुर नगर निगम में सरायकेला के कार्यपालक दंडाधिकारी बाल किशोर महतो, गम्हरिया की सीओ कामिनी कौशल लकड़ा और गम्हरिया बीडीओ हरिशंकर बारीक जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। परियोजना पदाधिकारी अरुण वाल्टर सांगा, एडीसी कुंज बिहारी पांडेय और डीआरडीए अनिता सहाय को आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर पर्षद और सरायकेला नगर पंचायत का सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से बेखौफ होकर मतदान करने का आह्वान किया है।
सभी बूथों पर ईवीएम के साथ पहुंचे मतदानकर्मी
ईवीएम व मतदान सामग्री लेकर आदित्यपुर के बूथ पर पहुंचे मतदानकर्मी।
भास्कर न्यूज |आदित्यपुर
आदित्यपुर नगर निगम व कपाली नगर पर्षद का मतदान सोमवार को होगा। चुनाव कराने के लिए आदित्यपुर के 108 और कपाली के 21 बूथों पर पोलिंग पार्टी सील ईवीएम के साथ पहुंच गई। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदाता बेखौफ मतदान करें, इसे लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी बूथों पर सुरक्षा बल के अलावा चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। सोमवार को बिष्टुपुर-कांड्रा मेन रोड पर सुबह से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। जमशेदपुर और कांड्रा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच होगी।
आदित्यपुर के 108 मतदान केंद्रों को 28 जोन में बांटा गया है। यहां 28 गश्ती दंडाधिकारी के साथ 28 पुलिस अफसर व सभी जोन पर 1/3 के सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इसकी देखरेख के लिए तीन जोनल दंडाधिकारी और आठ रिजर्व सेक्टर दंडाधिकारी के साथ चार पुलिस अफसर की तैनाती की गई है। आदित्यपुर नगर निगम में सरायकेला के कार्यपालक दंडाधिकारी बाल किशोर महतो, गम्हरिया की सीओ कामिनी कौशल लकड़ा और गम्हरिया बीडीओ हरिशंकर बारीक जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। परियोजना पदाधिकारी अरुण वाल्टर सांगा, एडीसी कुंज बिहारी पांडेय और डीआरडीए अनिता सहाय को आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर पर्षद और सरायकेला नगर पंचायत का सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से बेखौफ होकर मतदान करने का आह्वान किया है।
37 फ्लाइंग स्कोर टीम रखेंगी चुनाव पर नजर
वोटिंग के दौरान हर गतिविधियों पर मॉनिटरिंग के लिए 37 फ्लाइंग स्कोर टीम बनाई गई है। यह टीम क्लस्टर से मतदान केंद्र और क्षेत्र का भ्रमण कर हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। सभी केंद्रों में पीओ हर घंटे मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देंगे। 5 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। रविवार को आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत व कपाली नगर परिषद मतदान कराने के लिए कर्मियोंं को रवाना किया गया। काशी साहू कॉलेज परिसर में बने डिस्पैच काउंटर से मतदान दलों को ईवीएम व सामग्रियां उपलब्ध कराई गई। इसके बाद सभी को पुलिस पार्टी से टैग कराते हुए वाहन उपलब्ध कराया गया।
ये हैं रिजर्व सेक्टर दंडाधिकारी और पुलिस अफसर
राजीव गाड़ी, सोना राम, राजीव रंजन, प्रीतम कुमार चक्रवर्ती, जगेश्वर रजवार, सरोज कुमार, नंदलाल लोहरा व कैलाश चंद्र मेहता रिजर्व सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। इनके साथ तैनात पुलिस अफसरों में साधु राम, सुबोध कुमार यादव, राजेंद्र तिवारी व गोवर्धन पासवान शामिल हैं। सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस अफसर को सुबह 8 बजे काशी साहू कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर में योगदान देने का निर्देश मिला है।