टाटा स्टील के और अफसर भूषण स्टील भेजे जाएंगे, पिलेट प्लांट के लिए चीफ की खोज
जमशेदपुर | टाटा स्टील के और अफसर निकट भविष्य में भूषण स्टील के अलग अलग प्लांट में भेजे जाएंगे। अधिग्रहण होने के तुरंत बाद टाटा स्टील के 3 दर्जन से अधिक अफसरों को तीन साल के लिए भूषण स्टील लिमिटेड में भेजा जा चुका है। जमशेदपुर वर्क्स में पिलेट प्लांट के चीफ कपिल मोदी भी चले गए हैं तो एविएशन हेड रमेश प्रसाद को भी रवाना किया गया है। दोहरा काम है। टाटा स्टील से जिन अफसरों को भूषण स्टील में भेजा जा रहा है, उनकी जगह लेने के लिए योग्य चेहरों की भी तलाश हो रही है। पिलेट प्लांट के नए चीफ के लिए योग्य अफसर की खोज शुरू हो चुकी है। टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के चीफ कुलवीन सुरी ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड का अधिग्रहण करने के बाद कई चुनौती सामने है। हमें समय पर बैंकों को ब्याज देना है। फिर भूषण स्टील में मैनपावर कार्यरत है। उन्हें देखना है।