जमशेदपुर | छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मुदिता चंद्रा को एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज परिसर के अंदर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिसर में परिचय पत्र की नियमित जांच करने की मांग की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष रोज तिर्की, काशिफ, जायद, ओसामा आदि मौजूद थे।