पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बिष्टुपुर पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को बिष्टुपुर थाना में मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी (सीसीआर) सुधीर कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार युवकों में अयाजुद्दीन अहमद (साकची आमबागान), अभय कुमार मिश्रा (मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती) और निशिकांत बारिक उर्फ बम (उलीडीह टैंक रोड राजेंद्र कॉलोनी) शामिल हैं। उनके पास से युवती से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। इन लोगों ने मोबाइल मानगो कुंवर बस्ती के कुंदन शर्मा को तीन हजार रुपए में बेच दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने 21 मार्च को मोदी पार्क के पास एक युवती से मोबाइल छिनतई की थी। इस संबंध में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। निशिकांत शातिर बदमाश है। वह पूर्व में भी छिनतई मामले में जेल जा चुका है। 21 मार्च को निशिकांत ने ही युवती से मोबाइल छिनतई की थी, जबकि अभय कुमार मिश्रा बाइक चला रहा था। अयाजुद्दीन छिनतई का मोबाइल बेचने का काम करता है।

खबरें और भी हैं...