पशु तस्करी रोकने गए विहिप नेता पर हमला
जमशेदपुर | पशु तस्करी करने वालों ने शनिवार की शाम विश्व हिन्दू परिषद के साकची नगर अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका प्राथमिकी उपचार एमजीएम में कराया गया। उनके सिर में चोट है।
जीतेंद्र सिंह ने बताया कि सुवर्णरेखा घाट के समीप अक्सर बाहर से लाकर पशु उतारे जाते हैं। वहां से पशु को बूचड़खाना में पहुंचा दिया जाता है। शनिवार को एक ट्रक से सात पशु को उतारा जा रहा था। विहिप कार्यकर्ता चंदन सिंह ने जब उन्हें इसकी सूचना दी तो वहां पहुंचे। छह सात लोग पशु को ट्रक से उतार रहे थे। जीतेंद्र का कहना है गाय तस्करों का सरगना काशीडीह का एक व्यक्ति है। तस्करों ने जीतेंद्र पर हमला कर दिया। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। एक टेम्पो चालक ने उन्हेें एमजीएम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।