पत्नी पर शक करता था, चाकू से जानलेवा हमला किया, आंतें बाहर आईं; गिरफ्तार
चांडिल थाना अंतर्गत सरदारडीह में शुक्रवार की रात सीता सिंह सरदार को उसके पति भोक्तू सिंह सरदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया। भोक्तू सरदार ने प|ी पर चाकू से तीन-चार बार प्रहार किया। हत्या की नीयत से उसने पेट में हमला किया, जिससे आंत बाहर आ गई।
पति द्वारा अचानक हमला किए जाने पर घायल अवस्था में सीता इधर-उधर भागती रही, लेकिन पति उस पर चाकू से हमला करता रहा। इस दौरान भोक्तू सरदार के माता-पिता भी घर में थे। लेकिन बेटे की हरकत के सामने बेबस थे।
सीता ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सुनील सिंह सरदार के घर में घुसकर जान बचाई। सीता रातभर रिश्तेदार के घर में तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। शनिवार सुबह सास-ससुर और सुनील सिंह सरदार ने सीता सिंह सरदार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। एमजीएम अस्पताल में भी सीता एक घंटे तक इलाज के िलए तड़पती रही। डॉक्टर ने इलाज में आनाकानी की और टीएमएच ले जाने को कहा। घरवालों द्वारा आर्थिक तंगी की बात कहे जाने पर डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। इलाज के बाद सीता की तबीयत में सुधार हुआ।
घायल सीता सिंह सरदार के अनुसार, वह मजदूरी करती है, जबकि पति बेरोजगार है। पति अक्सर उसपर शक करता है।
इधर, प|ी पर चाकू से हमला करने के बाद भी भोक्तू सरदार घर में ही बैठा रहा। शनिवार की सुबह चांडिल पुलिस को घटना की जानकारी हुई, तो भोक्तू सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीती पर हमला में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर िलया गया है।
एमजीएम अस्पताल में घायल सीता सिंह सरदार व उसके सास-ससुर।
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर