नैना को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने ली शपथ
बिरसानगर में जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव के निवास पर हुई बैठक
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर
बर्मामाइंस नैना हत्याकांड मामले में अधिवक्ता समूह आगे आ रहे हैं। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव रवि शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके बिरसानगर आवास पर बैठक में निर्णय लिया गया- नैना के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले अपराधी का केस कोई वकील नहीं लेगा। इसके लिए अन्य सभी अधिवक्ताओं से अपील की जाएगी। रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया- उनके नेतृत्व में पांच अधिवक्ताओं की टीम नैना के माता-पिता से उनके घर जाकर मिलेगा और केस को लड़ने के लिए उनसे अनुमति लेगा और सरकारी वकील की मदद करेगा।
मालूम हो कि इस मामले को लेकर एक दिन पूर्व अधिवक्ताओं के बीच फेसबुक पर भी खूब चर्चा हुई और सभी ने यह निर्णय लिया है कि अपराधी का कोई केस नहीं लेगा और जो अधिवक्ता अपराधी की ओर केस लेगा उसका बहिष्कार किया जाएगा।